उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

CM in IIT City:BJP ऑफिस का भूमि पूजन:रूड़की को 3 सौगातें:सर्वश्रेष्ठ राज्य की दौड़ में उत्तराखंड-पुष्कर

खबर को सुने

Chetan Gurung

CM पुष्कर सिंह धामी ने आज रूड़की में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन करने के साथ ही इस IIT City को 3 घोषणाओं की सौगात दी.पठानपुरा से आदर्श नगर पेट्रोल पम्प तक RCC-मेन हाईवे से कान्हापुर तक BMSDBC से सड़क और सोलानीपुरम की भीतरी सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स से सड़क और नाली का निर्माण किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ऐसे राष्ट्रवादी संगठन की नींव रखी जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में सम्पूर्ण विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल में उत्तराखण्ड अलग राज्य बना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उत्तराखंड को लगातार बड़ी-बड़ी सौगातें और विकास योजनाएं मिल रही हैं.

उन्होंने कहा कि आज नव भारत के निर्माण के यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. सभी कार्यकर्ताओं को अपने श्रम की आहुति देनी है. एक भारत’ और श्रेष्ठ भारत के महा संकल्प को साकार करना है। मोदी के नेतृत्व में देश अमृत युग में प्रवेश कर चुका है. नया भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। हर वर्ग का विकास सुनिश्चित हो रहा है। भारत फिर विश्व गुरु बनने का प्रयत्न कर रहा है।

पुष्कर ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। केदारनाथ के पुनर्निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। बद्रीनाथ में मास्टर प्लान के तहत कार्य किये जा रहे हैं। केदारनाथ एवं हेमकुंड में रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन-देहरादून से दिल्ली तक एलिवेटेड रोड पर तेजी से कार्य चल रहा है। हमारी सेना सशक्त और शक्तिशाली बन रही है। स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी विस्तार हो रहा है।  

CM ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार और भर्ती घोटालों प्रहार किया जा रहा है. समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, महिला आरक्षण, भू-कानून, देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है.गरीबों को तीन मुफ्त सिलेंडर राज्य सरकार दे रही है.  

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक प्रदीप बत्रा, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति भी इस मौके पर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button