उत्तराखंडदेशदेहरादून

डॉ.स्वामी राम का 28 वां महासमाधि दिवस!HIHT में होगा बड़ा-भव्य आयोजन:तरुण भारत संघ को स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2023

खबर को सुने

www.chetangurungg.com  

हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (HIHT) के संस्थापक डॉ.स्वामी राम का 28 वां महासमाधि दिवस 13 नवंबर को भव्य अंदाज में मनाया जाएगा। पद्मश्री स्वामी भारत भूषण (योगी) समारोह के मुख्य अतिथि रहेंगे।

dr Vijay Dhasmana

HIHT के अध्यक्षीय समिति के सदस्य व स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (SRHU) जॉलीग्रांट के कुलाधिपति डॉ.विजय धस्माना ने बताया कि ट्रस्ट के संस्थापक डॉ.स्वामी राम के महासमाधि दिवस समारोह पूरी भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा।  

इस मौके पर सामाजिक कार्यों को समर्पित संस्था ‘तरुण भारत संघ, अलवर, राजस्थान’ को स्वामी राम मानवता पुरस्कार-2023 पर्यावरण व जल संरक्षण, जैविक खेती सहित ग्राम स्वराज्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। पानी की किल्लत से जूझ रहे करीब 1000 गांवों में तरुण भारत संघ पानी पहुंचाने में कामयाब रहा।

इस उपलब्धि के लिए संस्था को गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र व 10 लाख रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कुलाधिपति ने बताया कि समारोह में संस्थान से जुड़े कर्मचारियों को ‘उत्कृष्ट कर्मचारी पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में दिवंगत स्वामीराम के अनुयायी भी शिरकत करेंगे। स्वामीराम ने वर्ष 1989 में हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) की नींव डाली थी.13 नवंबर 1996 को वह ब्रह्मलीन हुए थे.स्वामी राम ने विदेशों में भारतीय यौगिक क्रियाओं का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करके दिखाया।

उनके बारे में प्रचलित है कि योग के माध्यम से बहुत से ऐसे काम किए जा सकते हैं जिन्हें आधुनिक विज्ञान असंभव मानता है। स्वामी राम को लोग एक संत, समाजसेवी, चिकित्सक, फिलोसफर, लेखक के रुप में भी जानते हैं। वर्ष 1925 में पौड़ी के तोली-मल्ला बदलपुर पौड़ी गढ़वाल में स्वामीराम का जन्म हुआ था। उन्होंने किशोरावस्था में ही संन्यास की दीक्षा ली। 13 वर्ष की में ही विभिन्न धार्मिक स्थलों और मठों में हिंदू और बौद्ध धर्म की शिक्षा देना शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button